जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तहसील सभागार में जनगणना 2027 के तहत चल रहे प्रगणकों व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन प्रगणकों व सुपरवाइजरों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही जनसंख्या गणना के दौरान पूछे जाने वाले विभिन्न प्रश्नों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

प्रशिक्षण के दूसरे चरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजरों को फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड ट्रेनर जूनियर इंजीनियर शकू रावत व शिक्षक उमेश कुमार वर्मा ने जनगणना के दौरान निवासरत परिवारों के सभी सदस्यों के माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, आर्थिक कार्य की श्रेणी और उसकी प्रकृति, कर्मी का वर्ग अथवा गैर आर्थिक क्रिया कलाप, जन्मस्थान, पिछले प्रवास का स्थान, प्रवास का कारण व अवधि, स्थायी पता आदि की जानकारी प्राप्त करने के तरीके साझा किए। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया गया। इसके अलावा जनसंख्या मोबाइल एप में प्राप्त आंकड़े दर्ज करने का अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर प्रभारी जनगणना अधिकारी राजेंद्र चंद्र सनवाल, कानूनगो दीपक वेदवाल, देवकी नंदन नौटियाल, शिवानी, दीपक सिंह नेगी, किशोर बिडालिया मौजूद रहे।