मेडिकल कॉलेज निर्माण नहीं होने पर जताया रोष

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास समिति ने आश्वासन के बाद भी कोटद्वार में मेडिकल कालेज निर्माण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि वर्तमान में कालेज के लिए चिह्रित भूमि अवैध खनन की भेंट चढ़ चुकी है।


इस संबंध में समिति के अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। बताया कि वर्ष 2015 में कोटद्वार के हल्दूखात के लछपुर में मेडिकल कालेज निर्माण के लिए 12.87 हे0 भूमि चिह्रित की गई। लेकिन, आज तक धरातल पर यह मेडिकल कालेज रंग नहीं ला पाया है। कहा कि वर्तमान में इस भूमि पर अवैध खनन हो चुका है। कहा कि पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द धरातल पर मेडिकल कॉलेज निर्माण की कवायद शुरु होनी चाहिए। इस मौके पर पीए अंथ्वाल, विजय माहेश्वरी, जेके बड़थ्वाल, विपुल उनियाल, कलावती बिष्ट, दुर्गा प्रसाद दुबे, बृजमोहन ममगाई, रविंद्र र्संह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *