बेस अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट नियुक्त करने की मांग की

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नागरिक मंच की मासिक बैठक व्यापार मंडल सभागार में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर की शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और विकास से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। मंच के सदस्यों ने राजकीय बेस अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग की। कहा कि जनहित में बेस अस्पताल में जल्द से जल्द कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जानी चाहिए।


सोमवार को आयोजित बैठक में कोटद्वार से दिल्लल्ली के लिए वातानुकूलित बस सेवा दोबारा शुरू करने और शाम चार से पांच बजे के बीच बस सेवा संचालित करने की मांग की गई। इसके अलावा कोटद्वार-पौखाल-भंवासी-ऋषिकेश होते हुए देहरादून तक रोडवेज बस चलाने की मांग की। बैठक में राजकीय बेस अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। नागरिक मंच के सदस्यों ने जोर देते हुए कहा कि हृदयाघात से पीड़ित मरीजों को रेफर करने के दौरान रास्ते में जान का खतरा बना रहता है। बैठक में महासचिव अतुल भट्ट, शंकर दत्त गौड़, केसीराम निराला, चित्रमणि देवलियाल, गोविंद डंडरियाल, देवव्रत काला, हर्षवर्धन ध्यानी, राकेश लखेड़ा, राजेंद्र पंत, सत्यनारायण नौटियाल, भारत मोहन काला, सुदीप बौंठियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *