लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली: छह को देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड से कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इस दौरान शाम को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी वे शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारी तेज हो गई है। गृह मंत्री शाह छह नवंबर को पहले पुलिस लाइन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद परेड ग्राउंड में उनकी मौजूदगी में जनसभा होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस दिन लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के तहत परेड ग्राउंड में विशाल पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इसे केंद्रीय गृहमंत्री संबोधित करेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए देहरादून महानगर ऋषिकेश देहरादून ग्रामीण एवं हरिद्वार जनपद से 25 हजार से भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच विपक्ष की झूठी एवं नकारात्मक राजनीति को लेकर जबरदस्त आक्रोश का माहौल है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भी गृहमंत्री का मार्गदर्शन सुनने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है।
उसे देखते हुए निसंदेह कहा जा सकता है कि जितना जन समर्थन कांग्रेस और विपक्ष समूचे देश भर से दिल्ली में नहीं जुटा पाया, उससे भी अधिक संख्या देहरादून में अभियान के पदयात्री बनेंगे। जनता अच्छी तरह समझ रही है कि लगातार हार से हताश निराश विपक्ष देश की समूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ही ध्वस्त करना चाहता है। यही वजह है कि देश की तरह देवभूमि की देशभक्ति जनता भी अराजक मानसिकता को जवाब देने और लोकतांत्रिक को समर्थन देने के लिए पदयात्राओं का बढ़-चढ़ कर सहभागी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *