कांग्रेस हाईकमान गंभीर, दिवाली के बाद उत्तराखंड दौरे पर आएंगे खरगे

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश नेताओं को भाजपा सरकार की गलत नीतियों के साथ जन मुद्दों को लेकर एक माह का एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दीपावली के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। पार्टी हाईकमान ने राज्य में चुनावी कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ एक माह का एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। हाईकमान ने कहा, 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है। इसके लिए पार्टी नेताओं को एकजुटता से काम करना है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, पिछले लगभग 10 वर्षों में प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और पलायन जैसे हर प्रमुख मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। सरकार की नाकामियों से जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। हमारा संकल्प स्पष्ट है कि प्रदेश को भाजपा की विफल नीतियों से मुक्ति दिलाकर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *