800 मीटर दौड़ में मयंक और शिवानी ने मारी बाजी

राजकीय पॉलीटेक्निक में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान कोटद्वार में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के तहत 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मयंक असवाल और बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थी अपना बेहतर भविष्य भी बना सकते हैं। 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मयंक असवाल ने पहला, अमित कुमार ने दूसरा और सूर्यप्रताप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, शीतल द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर घमंडपुर के पार्षद अमित नेगी, संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश बाबू, संजीव चंद्र, विनोद पंत, सिद्धार्थ कोटनाला, महेश कुकरेती, सुरेश सिंह, वीरेंद्र भंडारी और महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *