नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना का संगम बना इन्वेस्टिचर समारोह
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हैप्पी होम स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर हेड बॉय के लिए देवेश घिल्डियाल को हेड बॉय और रिद्धिमा को हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्या शालिनी सिंह ने नए परिषद सदस्यों को ईमानदारी, निष्ठा और विनम्रता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका श्रीमती उषा सिंह ने द्वीप प्रज्जवलित कर की। इस अवसर पर हेड बॉय के लिए देवेश घिल्डियाल और हेड गर्ल के लिए रिद्धिमा का चयन किया गया। स्पोट्र्स कैप्टन के रूप में आशुतोष सिंह और सिया रावत, कल्चरल हेड के लिए प्रियांशी निर्वाचित हुईं। डिसिप्लिन हेड के रूप में अनामिका भट्ट को चुना गया। ब्लू हाउस से हिमांशु यादव और ईशा ध्यानी, रेड हाउस से स्मृति काला और तुषार अग्रवाल, ग्रीन हाउस से मोहित और वैष्णवी तथा येलो हाउस से आकाश नेगी और शालू घाघट हाउस कैप्टन बनें। स्कूल प्रीफेक्ट्स के रूप में ब्लू हाउस से जिया, शौर्य रतूड़ी, आयुष कुमार और गौरांगी सक्सेना, रेड हाउस से प्रियांशी सक्सेना, मोहम्मद यासीन, समीक्षा और लवली, ग्रीन हाउस से हर्षिता रावत, अमनदीप कौर और रिहान फराज तथा येलो हाउस से रुचिका रावत, अदिति काला, मेलविना सिंह और मोहम्मद हम्माद को सदस्य चुना गया। कम्युनिटी सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के लिए सृष्टि रावत एवं अनम का चयन किया गया।