हर ब्लॉक में होगा मैराथन का आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल : शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीओ कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बिजली, भवन, चहारदीवारी, खेल मैदान, खेल सामग्री, ओपन जिम सहित सभी सुविधाओं की स्थिति का विवरण तैयार किया जाए।

मंत्री ने कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक इंटर कॉलेज को जिम एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शिक्षा विभाग के अपर निदेशक पदमेंदर बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अंशुल बिष्ट सहित भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *