ज्योतिर्मठ। पांडुकेश्वर क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे की जांच कर लौट रहे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश डांगी की देर रात तीबयत बिगड़ गई। चलने में असमर्थ होने पर एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें दुर्गम रास्ते से कंधों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।।उपचार के बाद उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया गया। पिछले दिनों पांडुकेश्वर क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे की जांच के लिए एएआईबी की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद लौटते समय वरिष्ठ अधिकारी दिनेश डांगी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह चलने में असमर्थ हो गए। इसकी सूचना गोविंदघाट पुलिस को मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना किया गया। रात के समय दुर्गम रास्ते से बीमार अधिकारी को सड़क तक पहुंचाना जवानों के लिए चुनौतीपूर्ण था। एसडीआरएफ के जवानों ने कंधों के सहारे उन्हें सुरक्षित पांडुकेश्वर पहुंचाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया,