भारत विकास परिषद कराएगी सात बेटियों का सामूहिक विवाह

22 नवंबर को होगा आयोजन, नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भी करेगी भेंट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक परेशानी आड़े न आए, इसके लिए भारत विकास परिषद ने पहल की है। परिषद की ओर से सात बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। विवाह समारोह में होने वाले सभी खर्च परिषद स्वयं वहन करेगी। साथ ही नवदंपतियों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी।


सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। परिषद के संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 22 नवंबर को नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सात बेटियों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कैलाश चंद्र अग्रवाल को संयोजक और राजेंद्र जखमोला को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। बैठक में सचिव प्रदीप अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र जखमोला, तोताराम पांथरी, गोपाल बंसल, राजदीप माहेश्वरी, राकेश मित्तल, बीना मित्तल, गोपाल कुकरेती, मनोज नैथानी, सेवकराम मानुजा, दीपक कपटियाल, मीनाक्षी शर्मा, शीला कुकरेती, श्रीकृष्ण सिंघानिया और राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *