आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी, दी चेतावनी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दुगड्डा, जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मानदेय में वास्तविक बढ़ोत्तरी की राशि घोषित नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


बुधवार को जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुईं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन 23 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर रहा है। दो नवंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी रैली भी निकाली गई थी। संगठन की मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोत्तरी की जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति पर अंशदान कल्याण कोष से एकमुश्त 10 लाख दिए जाए। धरने में सुमनलता, विजय लक्ष्मी, जाहिदा, शोभा देवी, मधु, आशा देवी, अनीता, मंजू बिष्ट, अनीता देवी, शीतल थपलियाल, रेखा देवी, कविता कोटनाला और गोदांबरी आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *