दीक्षांत समारोह के लिए 22 नवंबर तक बढ़ी पंजीकरण की तिथि

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 13वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 नवंबर तक कर दी है।

विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 13वां दीक्षांत समारोह आगामी 1 दिसंबर को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। विवि के अनुसार, दीक्षांत समारोह में अपनी उपाधि प्राप्त करने के इच्छुक सभी पात्र स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों एवं पीएचडी शोधार्थियों को 22 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क प्रति अभ्यर्थी 1,500 रुपये निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी विवि के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान कर सकते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *