सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला 23 नवंबर को, तैयारियां शुरू

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जनपद के पट्टी मनियारस्यूं ग्राम थनुल स्थित सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर में 23 नवंबर को आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बैकुंठ चतुर्दशी मेला की व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।


बैठक में विशेष कर संतान प्राप्ति की चाहत रखने वाली नि:संतान दंपतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर पर रंग रोगन, विद्युत व्यवस्था, मंदिर की सजावट आदि का कार्य गतिमान है। वहीं महिला मंगल दल अध्यक्ष बसंती देवी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में और मंदिर में जाने वाले संपर्क मार्गों पर झाड़ियों की सफाई की जा रही है। मंदिर समिति के पास अभी तक शिव आराधना करने वाले मात्र एक दंपति का ही पंजीकरण हुआ है। डांगी ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी का युग है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत थनूल प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, मंदिर समिति के संरक्षक बीएस नयाल, महिला मंडल दल अध्यक्ष बसंती देवी, पूर्व प्रधान उमा देवी, पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी देवी, मीना देवी, गीता देवी, महेश्वरी देवी, सरोजनी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *