जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के धारी, थापला गांव की प्रसिद्ध पौराणिक रामलीला का मंचन गुरूवार से शुरू हो गया है। जबकि साकनी बड़ी की रामलीला का मंचन 14 नवंबर से शुरू होगा।

ग्राम धारी गांव की 92 वर्ष में प्रवेश कर गई है। रामलीला मंचन के निर्देशक दलवीर सिंह रावत ने बताया दो दशकों से रामलीला का मंचन दिन में किया जाता है। वहीं थापला की रामलीला भी 108 वर्ष में प्रवेश कर रही है। रामलीला के संयोजक दिल्ली पुलिस में कार्यरत एसीपी संजय असवाल ने बताया कि उनके यहां आज भी रात्रि की रामलीला मंचन किया जाता है। उधर, पट्टी मनियारस्यूं के दिउसी गांव में आयोजित रामलीला मंचन का आज पंचम दिवस में प्रवेश कर रही है। गांव के पूर्व प्रधान पंडित शिव प्रसाद कुकरेती ने बताया कि गांव की रामलीला का भी सदियों पुराना इतिहास है। जिससे नई पीढ़ी नई तकनीक इस धार्मिक विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पलायन के कारण गांवों की संख्या बेशक कम होने से दर्शकों की संख्या कम होगी, लेकिन दूर दराज के गांवों से भारी संख्या में दर्शक मंचन देखने उमड़ रहे हैं। मंचन पर अभिनय करने वाले युवाओं कलाकारों का हौसला बढ़ता है।