जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद कांग्रेस द्वारा गुरूवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी में राज्य सरकार के विरूद्ध चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और गढ़वाल जनपद कांग्रेस के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप शिरकत करेगें। गढ़वाल जनपद प्रभारी बनने के बाद धीरेंद्र प्रताप पहली बार जिला मुख्यालय पौड़ी आएंगे।

पौड़ी जनपद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह इस मौके पर पौड़ी जनपद कांग्रेस द्वारा आयोजित राज्य सरकार के विरुद्ध चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर वे यहां पहुंचे कई ब्लॉकों के कांग्रेस अध्यक्षों से भी संगठन की मजबूती, मतदान केंद्रों पर तमाम बूथो को मजबूती से संभालने के अभियान और कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि पौड़ी जनपद के प्रभारी पद को ग्रहण करने के बाद धीरेंद्र प्रताप जिले के विभिन्न विकासखंडो का पहले ही दौरा कर चुके है।