Uncategorized

जिला पंचायत सदस्य से माफी मांगें कपकोट के ब्लॉक प्रमुख: ललित-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू पर जिला पंचायत की सदन में महिला सदस्य गोपा धपोला के साथ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख को इस कृत्य पर जिपं सदस्य से माफी मांगनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते तो कांग्रेस उनके कार्यालय के आगे धरना देगी। उनकी टिप्पणी पर कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन भी करेगी। तहसील मार्ग के एक बैंक्वट हाल में पत्रकार वार्ता में शनिवार को उन्होंने यह बात कही। फर्स्वाण ने कहा कि दानू सदन में आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद थे और संसद में ही जिपं की निर्वाचित सदस्य धपोला से महिला होने का प्रमाण मांगने लगे। जो महिला के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण का वर्ष है। उनकी पार्टी महिलाओं की सम्मान की बात करती है, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई दिया है। पूरे प्रकरण में सभी महिला सदस्यों ने एकजुटता दिखाई, लेकिन अध्यक्ष महिला होने के बावजूद वहां से चली गईं। इस मामले में कांग्रेस उन्हें कतई नहीं छोड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में घोर वित्तीय अनियमितता सामने आ रही है। बगैर सदस्यों को विश्वास में लिए कर्मचारी तैनात कर दिए और उनका वेतन तक निकाल दिया। इन सब मामलों की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस सारे मामलों की जांच के लिए आंदोलन करेगी। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल खड़े किए। फर्स्वाण ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस और प्रशासन ने मीडिया कर्मियों को नोटिस देकर दबाव बनाने का काम किया जो निंदनीय है। सरकार को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि शुक्रवार को हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किसी भी सवालों के जवाब तक नहीं दे पाई। उन्होंने सवाल उठाए कि क्या जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ठेकेदार बसंती देव को आठ महीने किए गए कार्यों का भुगतान करेंगेी? इसके अलावा कपकोट के विधायक द्वाारा कोरोना काल में बांटे जाने वाले डस्टवीन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह इस्टवीन और विधायक निधि से बांटे जाने वाले फर्नीचन उनके निजी वाहनों से ही कैसे लोगों तक पहुंच रहे हैं। कितने का डस्टवीन है और कितने का रिसीव कराया जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र सिंह टंगड़िया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!