उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जंगली जानवरों का आतंक चरम पर

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गुरूवार को पोखड़ा में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं 2027 विधानसभा चुनाव के मध्यनजर चौबट्टाखाल विधान सभा प्रभारी बलवीर सिंह रावत ने ब्लाक अध्यक्ष बिजेन्द्र दर्शन सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर सरकार के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में सरकारी आंकड़ों के अनुसार महिला अत्याचारों के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले पायदान पर है। राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा सरकार में प्रशासनिक क्षमता में अनुभव हीनता के कारण जनता परेशान है, इसलिए जनता एवं कांग्रेसियों को चाहिए कि प्रत्येक दशा में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को स्थापित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज की जनसरोकारों से बेहद दूरी बनी हुई है, वहीं उनमें स्थानीय जन समस्याओं की जानकारी का भारी अभाव है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत, श्रीनगर विधान सभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव डा.प्रेम बहुखंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संयोजक चुनाव मेनिफेस्टो समिति राजपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री कविंद्र ईष्टवाल, राजेश कंडारी, जिला पंचायत सदस्य पूनम केंतुरा, प्रधान संगठन पोखड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेगी, अरुणोदय बिष्ट, हिमांशु धस्माना, अनीता देवी, विपिन धस्माना, विनीत सिंह, गोविंद सिंह रावत, संजय सिंह बिष्ट, सतेंद्र नेगी, हरीश चंद्र, रुप चंद्र, कन्हैया सिंह, बृजमोहन सिंह, बचन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *