बाल दिवस पर राइंकॉ पुरियाडांग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

छात्रों को बताएं काूननी अधिकार, नशे को लेकर किया जागरूक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।


शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पितज कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कुर्सी, रस्सा-कस्सी, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पीएलवी जगमोहन डांगी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम, उसके बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों को कानूनी अधिकार एवं पुनर्वास के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। उन्होंने बाल अधिकार किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो अधिनियम एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से विशेष लगाव रखते थे। बच्चों को उनके बताएं रास्तों पर चलना चाहिए, ताकि जीवन में सफलता हासिल कर सके। कार्र्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता बालम सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *