राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन सम्पन्न

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम दिउसी में आयोजित सात दिवसीय रामलीला मंचन राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान रामलीला कमेटी द्वारा कलाकारों को सम्मानित कर स्मृति चिह्न व उपहार भेंट किए गए। साथ ही रामलीला मंचन में सहयोग करने वाले जिम्मेदार लोगों का आभार प्रकट किया गया।


रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुकेश कोली ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि रामलीलाएं हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं, जिसे नई पीढ़ी बखूबी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला मंचन में कलाकारों की भूमिका के साथ-साथ दर्शकों का भी बहुत बड़ा योगदान है, जो मंच पर कलाकारों का हौसला अफजाई करते हैं। इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी, पूर्व प्रधान शिव प्रसाद कुकरेती, पूर्व प्रधान सुमित्रा देवी, ग्राम प्रधान ममता देवी, रामलीला समिति दिउसी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संचालन घनानंद बागसी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *