कर्णप्रयाग। सिमली महिला अस्पताल के उच्चीकरण करने और मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान गौचर कूच करते हुए तलधारी के पास प्रदर्शनकारियों को रोका गया। हालांकि कुछ को सीएम से वार्ता के लिए भेजा गया लेकिन वार्ता नहीं होने से नाराज लोगों ने पहले विधायक आवास के बाहर धरना दिया। बाद में मेला मंच तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
सिमली में बेस अस्पताल की मांग को लेकर बीते 22 दिनों से धरना चल रहा है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वार्ता के नाम पर पहले ग्रेफ गेस्ट हाउस और बाद में हवाई पट्टी पर बुलाया गया लेकिन वार्ता नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने विधायक आवास के बाहर धरना दिया। बाद में रैली निकालकर मेला मंच तक पहुंच गए। बाद में एसडीएम अलकेश नौडियाल मामला संभाला और पंडाल के बाहर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की।