धीरेन्द्र प्रताप बोले सरकार बदले की भावना से ग्रसित

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पौड़ी जनपद कांग्रेस प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी के जाने माने नौजवान नेता विनोद दनोशी पर बदले की भावना से हुई एफआईआर और विकास प्राधिकरण द्वारा उन्हें जबरन टारगेट कर उनके प्रतिष्ठान और घर की नाप जोख कराने की कड़ी निंदा की है।


धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से ग्रसित है, चूंकि विनोद दनोशी लगातार जनता के लिए आवाज उठाने, गुलदार द्वारा मारे गए लोगों और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के पक्ष में वे लगातार आवाज बुलंद करते रहे है, यही कारण है, सरकारी एजेंसियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आएगी तो सरकार की जनविरोधी कार्रवाइयों के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *