21 नवंबर से शुरू होगा इंडस्ट्री वेलनेस एक्सपो

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार की ओर से 21 से 23 नवंबर तक स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन यमकेश्वर में तीन दिवसीय इंडस्ट्री वेलनेस एक्सपो आयोजित किया जायेगा। इसमें स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप प्रदेश के उद्यमियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के सुझावों पर मंथन किया जायेगा।


कार्यक्रम के माध्यम से आयुष व वेलनेस उद्योगों के उत्पादों और सेवाओं को व्यापक पहचान दिलाने के साथ ही वेलनेस और मेडिकल टूरिज्म, स्वास्थ्य, पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों व स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को निवेशकों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने, संभावित फंडिंग प्राप्त करने, उद्योग विशेषज्ञों एवं अन्य उद्यमियों से संपर्क स्थापित करने और व्यावसायिक साझेदारी विकसित करने का अवसर मिलेगा। चयनित परियोजनाओं को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर विभागीय सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *