जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वन विभाग के राजकीय वाहन चालक संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें इसरार खान को प्रांतीय अध्यक्ष व नितिन कुमार को प्रांतीय मंत्री चुना गया।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मुख्यालय में राजकीय वाहन चालक संघ का 13वां अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें इसरार खान को प्रांतीय अध्यक्ष व नितिन कुमार को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। इसके अलावा कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद्र जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को गढ़वाल मंडल का उपाध्यक्ष व भूपेश जोशी को कुमाऊं मंडल का उपाध्यक्ष चुना गया। हिम्मत सिंह भंडारी को संप्रेक्षक का दायित्व दिया गया।