श्रीनगर गढ़वाल : बैकुंठ चतुर्दशी मेले के तहत आयोजित झांकी, परेड और बैंड प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने आकर्षक झांकियों, अनुशासित परेड और शानदार बैंड प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी और परेड में सेंट थेरेसा स्कूल का दबदबा रहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परेड की सलामी ली।

झांकी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में मार्शल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर ने प्रथम, जूनियर दिल्ली स्कूल ने द्वितीय तथा मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीनगर ने प्रथम, रेनबो पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में सेंट थेरेसा स्कूल, श्रीनगर ने प्रथम, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड प्रतियोगिता के एनसीसी वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व एनएसएस वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर ने प्रथम रहे। सीनियर वर्ग की परेड में सेंट थेरेसा स्कूल, श्रीनगर ने प्रथम, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने द्वितीय तथा रेनबो पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, उफल्डा ने प्रथम, द मार्शल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा आनंदा इंटरनेशनल स्कूल, ढामक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग में शारदा एकेडमी, आंचल डेयरी ने प्रथम तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैंड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल ने प्रथम, रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास ने द्वितीय तथा मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में द मार्शल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, आनंदा इंटरनेशनल स्कूल, ढामक ने द्वितीय तथा होली एंजेल स्कूल, कीर्तिनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर, श्रीनगर ने प्रथम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा एंजेल हेवन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर मेयर आरती भंडारी, लखतप भंडारी, गणेश भट्ट, बीईओ अश्विनी रावत आदि मौजूद रहे। संचालन डा. सरिता उनियाल व बबीता थपलियाल ने किया। (एजेंसी)
मांगल में मां मायादेवी ग्रुप रहा अव्वल
श्रीनगर गढ़वाल : बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर आयोजित मांगल गीत प्रतियोगिता में माँ मायादेवी ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में शगुन टीम ने द्वितीय और राधाकृष्ण टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जागर प्रतियोगिता में नारी शक्ति की टीम प्रथम, सिद्धबली की टीम द्वितीय और चंद्रबदनी की टीम तृतीय स्थान पर रही। मौके पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। मेयर आरती भंडारी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लखपत भंडारी ने विजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। (एजेंसी)