गुलदार की सक्रियता से दहशत में लोग

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सनेह क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता से लोग दहशत में है। सांय होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। बीती सोमवार रात को भी लोगों को गुलदार दिखाई दिया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।


सेवानिवृत्त कैप्टन हर्षवर्धन बिष्ट और शिवराज सिंह अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे शादी समारोह से लौट रहे लोगों को सनेह में चंबल खेल मैदान के पास गुलदार दिखाई दिया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। वहीं, मंगलवार सुबह करीब चार बजे सनेह कॉलोनी निवासी कुशाल सिंह ने भी अपने घर के पास गुलदार देखा। गुलदार की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार को जल्द शूट करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुलदार की सक्रियता से दहशत में लोग

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिलकेदार वार्ड नंबर 40 में गुलदार की दहशत से लोग परेशान हैं। वार्ड पार्षद संदीप रावत ने बताया कि सोमवार रात को गुलदार घर के आंगन में आ धमका, साथ ही एक कुत्ते पर हमले का प्रयास भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। इससे लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराकर लोगों को गुलदार की दशहत से निजात दिलाने की मांग की गई है। बता दें कि अभी चार दिन पूर्व नगर के आम्रकुंज में आवासीय घरों के आस-पास भी एक गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी थी, लोगों के शोर करने के बाद मादा गुलदार शावकों को छोड़कर भाग गई। इस कारण शावक एक घर में घुस गए थे, बाद में वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ दिया था। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *