शिविर मेें 34 छात्र-छात्राओं ने कराई दांतों की जांच

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में जनसेवा एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 1, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार में नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह ने कुल 34 छात्र-छात्राओ के दांतों का परीक्षण किया। उन्होंने छात्रों को दांतों की स्वच्छता एवं उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर सभी बच्चों को डेंटल किट, साबुन एवं मिठाई वितरित की गई।


विद्यालय परिसर में आयोजित उक्त शिविर का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि दंत शिविर लगाने का उद्देश्य बच्चों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ दांतों की देखभाल के सही तरीके सिखाना है। कहा कि रोटरी क्लब इस प्रकार के शिविर विद्यालयो में लगाता रहेगा। डॉ. अभिषेक सिंह ने बच्चों को दांतों की संरचना, उनके विकास, सही तरीके से ब्रश करने की विधि तथा दांतों को स्वस्थ रखने के उपायों के बारे बताया। उन्होंने नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करने, संतुलित आहार लेने तथा समय-समय पर दंत परीक्षण कराने की अपील की। इस अवसर प्रधानाध्यापिका विनीता ध्यानी, सचिव वीना रावत, विपिन बक्शी, डीपी सिंह, उषा अग्रवाल , ऋषि ऐरन, अशोक अग्रवाल, धीरजधर बछुवाण, विजय कुमार माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *