पैठाणी व डीएवी कॉलेजों ने दूसरे राउंड में बनाई जगह

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राठ महाविद्यालय पैठाणी में अंतर महाविद्यालयों की बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच बालिका वर्ग में राठ महाविद्यालय पैठाणी और डॉ. बीजीआर परिसर के बीच खेला गया। जिसमें पैठाणी ने 5-0 से जीत दर्ज की।


बुधवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली ने किया। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि के श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी परिसरों के साथ ही पैठाणी, डीएवी, डीबीएस, एचआईटी के छात्र खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन की टीम के लिए चयनित किया जाएगा। उद्घाटन मैच बालिका वर्ग में राठ महाविद्यालय पैठाणी और डॉ. बीजीआर परिसर के बीच खेला गया। जिसमें पैठाणी कॉलेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-0 से मुकाबला जीता। जबकि दूसरा मैच डीएवी पीजी कालेज देहरादून ने बिरला कैंपस श्रीनगर के बीच खेला गया। डीएवी ने 2-0 से मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बनाई। इस मौके पर डॉ. गोपेश सिंह, राम सिंह नेगी, क्रीड़ा सचिव डॉ. मंजीत भंडारी, राज कुमार पॉल, चयनकर्ता भगवत मीर, पर्यवेक्षक मनोज रावत, वंदना डोभाल, डॉ. विपिन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *