शिविर में 50 मरीजों ने कराई जांच

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आईएसएसए फाउंडेशन के उत्तराकेयर अस्पताल की ओर से एकेश्वर ब्लॉक के श्रीकोटखाल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 मरीजों के स्वास्थ्य व नेत्र जांच की गई।

एएसजी नेत्र अस्पताल देहरादून की विशेषज्ञ टीम ने ग्रामीणों की नेत्र जांच की। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. जेपी चमोली ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता उमाकांत पांथरी, कैंप कोऑर्डिनेटर अमन कुमार, काजल रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *