पुण्यतिथि पर फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट को किया याद

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पदमपुर सुखरो स्थित कार्यालय में उत्तराखण्ड राज्य जननायक फील्ड मार्शल उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य एवं सरंक्षक स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की पहली पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर के समीप द्वीप प्रज्जवलित कर व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई।


इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि उनके पृथक राज्य निर्माण में योगदान क़ो उत्तराखण्ड के इतिहास में कभी नहीं भुलाया जा सकता है। जब-जब आंदोलन की धार कमजोर हुई उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाया चाहे 1995 का श्रीनगर गढ़वाल का श्रीयंत्र टापू कांड हो या जनवरी 1996 का खेट पर्वत का आंदोलन हो तब 42 शहादत के बाद केंद्र सरकार नींद से जागी और वार्ता के लिए राह खुली। उन्होेंने 2007 में मंत्री बनते ही सबसे पहले भू कानून लाते हुए बहारी व्यक्तियों के 250 वर्ग मीटर एक्ट में बदलाव किए, कई विभागों में स्थानीय सविंदा कर्मियों का नियमितीकरण और आंदोलकारियों के चिन्हिकरण में शिथलीकरण जैसे जनहित के कार्य किये। इस अवसर पर भारत मोहन काला, केंद्रीय सलाहकार समिति के महेंद्र सिंह रावत, भगवती प्रसाद कंडवाल, जगमोहन सिंह बिष्ट, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, जिलाध्यक्ष कोटद्वार मुकेश कुमार बर्थवाल, सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय सचिव देवेंद्र सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश धस्माना, केन्द्रीय सदस्य पुष्कर सिंह रावत, संजू कश्यप, विनोद अग्रवाल, दीपा बिष्ट, कल्पना जोशी, रेखा रावत, मीना डबराल, सुधीर काला, विनोद अग्रवाल, कुलदीप तोमर, सुबोध बिष्ट, अबरार अहमद, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *