विस चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता

भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बछेती ने ली बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती ने कोटद्वार पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौडियाल से मिलकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक की। कोटद्वार पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।


बुधवार को संगठनात्मक जिला कोटद्वार में जिला कार्यालय पर आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होने कोटद्वार पहुंचे डॉ विनोद बछेती ने (प्रवासी प्रभारी) के नाते सहभागिता की। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर अत्यंत सकारात्मक व सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर आगामी चुनाव की तैयारियों, क्षेत्रीय विकास और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजगौरव नौडियाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती यमकेश्वर विकासखंड के ग्राम कोबरा पहुंचे, जहां उन्होंने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) हेमंत द्विवेदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *