बर्फबारी से पहले बदरीनाथ से निचले क्षेत्रों में पहुंचाए गोवंश

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम क्षेत्र में लगातार गिरते तापमान और आगामी दिनों में संभावित भारी बर्फबारी को देखते हुए नगर पंचायत ने गोवंश की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया। इस दौरान धाम क्षेत्र में खुले में विचरण कर रहे गोवंश को एकत्रित कर सुरक्षित रूप से निचले क्षेत्रों में पहुंचाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि शीतकाल में अत्यधिक ठंड और भारी बर्फबारी के कारण गोवंश को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नगर पंचायत ने स्थानीय नागरिकों और पशुपालकों से अपील की है कि वे गोवंश को दोबारा बदरीनाथ धाम क्षेत्र में न छोड़ें और उन्हें निचले क्षेत्रों में ही सुरक्षित रखें। इससे प्रतिकूल मौसम में गोवंश की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *