चमोली में बड़ा हादसा होने से बचा: बच्चे ने गलती से दबाया सेल्फ बटन

चमोली। थराली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बागेश्वर से आए पांच लोगों की मैक्स टैक्सी सड़क से करीब 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में एक बच्चा बैठा हुआ था, जबकि चालक समेत चार लोग नदी किनारे पूजा करने गए थे। इस दौरान बच्चे ने गलती से सेल्फ बटन दिया। जिससे वाहन नदी किनारे जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में बच्चा बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे मैक्स वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान वाहन में बैठे बच्चे ने गलती से गाड़ी का सेल्फ दबा दिया। इससे वाहन अचानक स्टार्ट होकर अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा लुढ़का। राहत की बात यह रही कि नीचे पहुंचने के बाद वाहन सीधा खड़ा हो गया और उसमें बैठा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी प्रेम बुटोला, हरपाल सिंह, कुंवर सिंह और जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोनिवि के जेसीबी ऑपरेटर अनिल डिमरी ने अस्थायी रास्ता तैयार कर वाहन को सड़क तक पहुंचाने में मदद की। वाहन को सुरक्षित निकालने के बाद सभी पांचों लोग सकुशल बागेश्वर लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *