टिहरी। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, नाबालिग से दुष्कर्म के संबंध में 27 नवंबर को कोतवाली कैम्पटी में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 55/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(्न)(्र्र), 5(’)/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी टिहरी ने संबंधित पुलिस टीम को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से उसकी तलाश जारी रखी।