ओ क्रीम पौडरा घिसनी किले ने…गीत पर जमकर थिरके दर्शक

चंबा (टिहरी)। चंबा महोत्सव एवं पर्यटन विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या लोकगायिका श्वेता महारा के नाम रही। बादशाहीथौल के बंगाचली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उनके गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। श्वेता ने ‘हे मधु क्या भली मुखड़ी तेरी, क्या भल बुलाण, कतु भली आंख तेरी…’ और ओ क्रीम पौडरा घिसनी किले न, मेरी निर्मला समझी किले न…’ जैसे लोकप्रिय गीत सुनाए।
इन गीतों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कई दर्शक गीतों के साथ सुर में सुर मिलाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने ”कानू मां पैर मधुली झुमका तू…”, ”ओ रंगीली पिछौड़ी तू पैर…”, ”लगीछी मेरी बाना…”, ”म्यर सया जी…” और ”कमला छोरी…” गीतों की प्रस्तुति दी। गीतों की धुन पर दर्शक अपनी जगहों पर थिरकते रहे। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष सुशील रावत, संरक्षक प्रवीन रावत, सचिव पवनेश कुमार, जिला सहकारी अध्यक्ष सुभाष रमोला, सुशील बहुगुणा, वीरेंद्र सेमवाल, अरविंद मखलोगा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *