जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा 21 जून को पूरे देश में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टरों व बैनरों के
माध्यम से जन-जागरूकता अभियान दिवस मनाएगा। इससे पूर्व मोर्चा 7 जून को दीप प्रज्जविलत का कार्यक्रम भी कर चुका है। जिसमें कर्मचारियों ने बड़ी संख्या
में हिस्सा लिया था।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के प्रदेश संहसंयोजक सीताराम पोखरियाल ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन
केंद्र व राज्य सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर 2005 के बाद
से सरकारी सेवा में नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। पुरानी पेंशन को फिर से लागू करने के लिए मोर्चा लगातार संघर्षरत है और कई कोरोना
महामारी में भी नियमों का पालन करते हुए पेंशन की बहाली को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि 21 जून को पूरे दिनभर कर्मचारी पीएम व
सीएम को संबोधित पोस्टर व बैनरों के माध्यम से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इनको शेयर किया जाएगा। इस अभियान
को सफल बनाने के लिए मोर्चा तैयारियों में जुट गया है।