कोटद्वार-पौड़ी

कोरोना संकट में राजनीतिक दलों की भूमिका सुस्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) अतर सिंह असवाल ने कहा कि कोरोना संकट में राजनीतिक दलों की भूमिका सुस्त
रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने में फिसड्डी रहे हैं।
राज्य मंत्री असवाल ने पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय राजनीतिक दलों से सरकार को सुझाव मिलने चाहिए थे लेकिन इसके बजाय
वह सरकार के जनहित के कार्यों पर उंगली उठाते रहे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन सेवा में बढ़-चढ़कर की गई भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि
भाजपा की केंद्र सरकार का दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। सरकार ने इस एक वर्ष में ऐतिहासिक कार्य कर विश्वश्व में अपनी पहचान और
सशक्त की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के निर्णय को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इससे स्थायी राजधानी के निर्माण का
रास्ता भी खुला है। कोरोना संकट में लौटे प्रवासियों के लिए सरकार सुविधाएं जुटाने को कृत संकल्प है। कहा इससे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी। मौके
पर भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, नगर महामंत्री पंकज सती, जगमोहन नेगी, विनय घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!