थाना सतपुली की मेस में परोसा गया पहाड़ी भोजन

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल पी. रेणुका देवी द्वारा स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू की गई है। जिसके तहत जनपद के थानों में एक दिन जवानों के लिए मेस में स्थानीय पहाड़ी भोजन को बनाया जायेगा।
शुक्रवार को थाना सतपुली की मेस में पुलिस कर्मियों के लिए स्थानीय पहाड़ी भोजन चेंसा, मंडवे की रोटी, तिल की चटनी और झंगोरे की खीर बनाई गई। पहाड़ी भोजन की सभी पुलिस कर्मियों ने काफी तारीफ की और पहाड़ी भोजन को मेस में शामिल होने पर खुशी जताई। थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि मेस में पहाड़ी भोजन बनने से पुलिस कर्मियों में भी काफी उत्साह बना हुआ है। पहाड़ी भोजन स्वादिस्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए काफी पौष्टिक भोजन है, इसलिए पहाड़ी भोजन को मेस में सप्ताह में एक दिन बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *