स्वयं सेवियों को अनुशासन में रहने और समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य ने स्वयं सेवियों को अनुशासन में रहने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंप आपसी मेलजोल बढ़ाने, संगठन के रूप में रहने और समाज सेवा करने की सीख देने के लिए सबसे उपयोगी साबित होते हैं। इसमें सही शिक्षा और सीख देकर विद्यार्थी में साकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
प्रधानाचार्य राम अवध भास्कार, कार्यक्रम अधिकारी देव कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात स्वयं सेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी ने इन सात दिनों में होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य राम अवध भास्कर ने नशा मुक्त उत्तराखण्ड संस्कार युक्त उत्तराखण्ड अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं सेवियों को प्रेरित किया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक विनय रावत, गबर सिंह बिष्ट, दयकिशोर बिंजोला, जयपाल दत्त शर्मा, मुकेश पटवाल आदि मौजूद थे।