कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने खेल दिवस पर प्रियंका को सम्मानित किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्घजंलि दी। इस मौके पर खेलों में कीर्तिमान स्थापित करने वाली कोटद्वार की छात्रा प्रियंका रावत को सम्मानित किया गया।
गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि हॉकी के जादूगर के नाम से पहचान बनाने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का जन्म 29 अगस्त 1905 में हुआ था, मेजर ध्यान चंद ने भारत में हॉकी को नई उंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने अकेले दम पर भारत को आठ बार गोल्ड मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। इसलिए भारत सरकार ने उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी कोटद्वार की छात्रा प्रिंयका रावत को शॉल ओढ़ाकर एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। प्रिंयका रावत ने वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में रांची झारखंड में सौ एवं दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। 2015-16 में भोपाल मध्य प्रदेश में सौ एवं दौ मीटर दौड़ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया, इसके अलावा 2016-17 में पूणे महाराष्ट्र में लॉग जम्प में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था तथा 2020 में राज्य स्तरीय स्कूटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस मौके पर प्रियंका के शिक्षक सतपाल सिंह, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, जितेन्द्र भाटिया, राजेन्द्र्र ंसह गुसांई, हिमांशु बहुखण्डी छात्र संघ अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!