सार्वजनिक हैंडपंप दोबारा स्थापित करने की मांग मुखर

बागेश्वर। मंडलसेरा में एक महीने से पीने के पानी का संकट बना है। पूर्व में स्थापित हैंडपंप को हटाने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसे दोबारा स्थापित करने की मांग मुखर होने लगी है। क्षेत्र के लोग इस मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में यहां एक हैंडपंप स्थापित था। इससे लोगों को पानी मिल रहा था। बाद में विभाग ने इसे सौर ऊर्जा से जोड़ दिया। इसके बाद पानी की स्पीड पहले से अच्छी आने लगी। लोगों को मानकानुसार पानी नहीं मिल रहा था। अब इस पंप को अन्यत्र स्थापित कर दिया है। इसके बाद पानी का संकट गहरा गया। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर दीपा, कमला, रमा,गोविंदी, कमला, सरिता, पुष्पा, नीमा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *