Uncategorized

मकान में आग लगने से सामान खाक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। देवीधुरा में एक आवासीय मकान आग से जल कर खाक हो गया। घटना में भवन स्वामिनी को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया। बताया जाता है कि मकान चूल्हे की आग की लपटों की चपेट में आ गया। देवीधुरा के प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि विधवा कलावती देवी पत्नी जगदीश राम के मकान में शुक्रवार को एकाएक आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। कलावती देवी खाना बनाने के दौरान घर से कुछ दूर पानी भरने के लिए गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चूल्हे की आग ने मकान को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक कलावती का घरेलू सामान, नगदी और जेवर जल गए। बाद में राजस्व उप निरीक्षक मनोज गहतोड़ी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आग से एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग से दस बकरियां भी झुलस गई। प्रधान ने बताया कि कलावती बकरी बेच कर जीवन यापन करती है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को फिलहाल पंचायत घर में शरण दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!