Uncategorized

दुराचार प्रयास के अरोपी सैनिक को दो वर्ष कैद की सजा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। महिला के घर में घुसकर दुराचार का प्रयास करने वाले सैनिक को दो वर्ष कैद की सजा हुई है। दोषी पर 40 हजार अर्थदंड भी लगाया है। वर्ष 2015 में यहां रहने वाली महिला के भाई का साथी बताकर चैसर निवासी सेना के जवान विजेंद्र महर ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का पति घर में पहुंचा तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। दंपति ने मामले की तहरीर पुलिस में दी। मामला न्यायालय में चल रहा था। गुरुवार को मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों व गवाहों को सुनने के बाद फैसला सुनाया। मामले की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत व सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रेम भंडारी ने की।
बच्ची से अश्लील हरकत के दोषी को 20 साल की सजा: हल्द्वानी। हल्द्वानी में 6 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी मुंह बोले नाना को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अर्चना सागर की अदालत ने दोषी करार देते हुए बीस साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता को एक लाख राशि राज्य सरकार की योजना के तहत दिलाने को कहा गया है। मुखानी थाना क्षेत्र के अमृत आश्रम, बिठौरिया निवासी आरोपी विजय दास पुत्र विनोद दास 29 अक्टूबर 2018 को रात करीब आठ बजे एक छह वर्षीय बच्ची को उठाकर छत में ले गया और अश्लील हरकत की। बच्ची ने अपनी मां को मुंहबोले नाना की अश्लील हरकतों के बारे में बताया। मामला मुखानी थाने में 30 अक्टूबर 2018 को दर्ज किया गया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नवीन जोशी ने बताया कि अदालत ने आरोपी को 20 साल कैद 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!