Uncategorized

अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब पहुंची दो महिलाओं में झड़प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब पहुंची दो महिलाओं में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह नगर के एक निजी क्लीनिक में महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची। इस दौरान एक महिला से दूसरी गर्भवती महिला को
धक्का लग गया। इससे महिला आक्रोशित हो गई। दोनों महिलाओं के बीच काफी समय तक बहस चली। बढ़ती तकरार को देखते हुए वहां लोगों का जमावड़ा लग
गया। मामले को देख पास में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी क्लीनिक पहुंचे और उन्होंने किसी तरह मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!