Uncategorized

कांग्रेस ने चीन सीमा में शहीद हुए सैनिकों को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुए खूनी संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों को कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ड्रैगन की
विस्तारवादी नीति की आलोचना करते हुए सेना से चीन को सबक सिखाने की मांग की। शनिवार को कांग्रेस ने जाख स्थित शहीद स्मारक में भारत-चीन सीमा में
शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। जिसमें पूर्व विधायक मयूख सिंह महर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सेना के
साथ खड़ी है। चीन हमेशा से भारत के साथ धोखा किया है। कहा कि बातचीत के लिए गए भारतीय निहत्थे सैनिकों को घेरकर मारे जाने की जितनी निंदा की जाए
वह कम है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि देश में चीनी सामान के प्रयोग से चीन को बहुत बढ़ा आर्थिक सहयोग मिलता है। जिसमें निर्यात
कम होने से भारत को व्यापार में काफी घाटा झेलना पड़ता है। कहा कि चीन को सबक सिखाने के लिए सेना को कड़ा जवाब देना होगा। इस दौरान शहीदों को याद
करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर,गौरव महर,बॉब कन्याल,दिनेश बिष्ट,त्रिलोक बिष्ट,रजत विश्वकर्मा,शिवराज
गिरी,हीरा बिष्ट,अनिल मेहता,करन सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!