रविवार से 15 दिनों तक रहेगा नंदप्रयाग-चमोली के बीच रूट डाइवर्ट

चमोली। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली चाढे के पास सड़क मार्ग सुधारीकरण को लेकर रविवार से अगले 15 दिनों तक नंदप्रयाग-चमोली के बीच वाहनों का रूट डाइवर्ट किया गया है। इस दौरान नंदप्रयाग-सेकोट-कोठियासैंण-चमोली मोटर मार्ग से वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी। एनएचआईडीसीएल ने चमोली चाढे पर मार्ग सुधारीकरण के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया था कि यहॉ पर लगातार ट्रैफिक चलने से मार्ग सुधारीकरण किया जाना संभव नही हो पा रहा है। जिसको देखते हुए रविवार से यहॉ पर ट्रैफिक रूट कुछ दिनों के लिए डाइर्वट किया गया है। ताकि मार्ग सुधारीकरण का कार्य शीघ्र पूरा हो सके और चारधाम यात्रा के दौरान यहॉ पर वाहनों की आवजाही में किसी प्रकार की समस्या न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *