जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों व जिलों में फंसे प्रवासियों का अपने गृह जिला पौड़ी गढ़वाल आने का
सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी विभिन्न राज्यों से प्रवासी कोटद्वार पहुंचे। जनपद में अब तक करीब 80
हजार प्रवासी पहुंच चुके है।
लॉकडाउन की शुरूआत से ही प्रवासियों अपने गांव की ओर लौटने लगे थे। प्रतिदिन सैकड़ों प्रवासी पौड़ी जनपद
पहुंच रहे है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कौड़िया चेक पोस्ट पर प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
उसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम प्रवासियों से आवश्यक जानकारी ले रही है। इसके रेड जोन से आने वाले
प्रवासियों को कोटद्वार में ही फैसलिटी क्वारंटाइन किया जा रहा है। जबकि ग्रीन व ऑरेंज जोन से आने वाले प्रवासियों
को होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है। शनिवार को भी सैकड़ों प्रवासी दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा,
फरीदाबाद, गुड़गांव, राजस्थान, गुजरात, पंजाब समेत अन्य राज्यों से कौड़िया चेक पोस्ट पर पहुुंचे। स्वास्थ्य विभाग
की टीम ने प्रवासियों की जांच की। जबकि राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने उनसे आवश्यक जानकारी ली।
उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि कौड़िया पोस्ट पर प्रवासियों की जांच की जा रही है। सभी प्रवासियों को
कोविड-19 से बचाव व संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए होम क्वारंटाइन के दौरान बरती जाने वाली विशेष
सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध
कानूनी कार्रवाई की जाएगी।