कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी जिले में एक प्रवासी में कोरोना की पुष्टि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को एक प्रवासी की करोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रवासी बिजनौर से
यमकेश्वर आया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार बिजनौर उत्तर
प्रदेश से 45 वर्षीय व्यक्ति विगत 23 जून को ऋषिकेश आया था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक की जांच की थी। प्रशासन
की ओर से व्यक्ति को वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट में फैसलिटी क्वारंटाइन किया गया था। 24 जून को सैंपल लेकर कोरोना
जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यक्ति को गीता
भवन ऋषिकेश में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। जहां व्यक्ति का उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय
में 33 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 06 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 27 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि
जनपद में 190 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 13 जीएमवीएन चीला, 20 पैरामाउंट होटल, 12 जीएमवीएन
पौड़ी, 59 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 13 ऑडिटोरियम नगर निगम, 50 वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट, 23 आयुवेर्दिक हॉस्पिटल
सिम्बलचैर में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 376 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच
हेतु भेजा गया। जिनमें से 301 की रिपोर्ट निगेटिव, 28 की लंबित है। जबकि 47 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं
क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 2217 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया।
जिनमें से 1711 की रिपोर्ट निगेटिव, 412 की लंबित। 94 पॉजिटिव रिपोर्ट अब तक आ चुकी है। जिसमें 02 संक्रमित
जनपद टिहरी जनपद के है। जनपद में 12200 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम
क्वारंटाइन में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!