हंस अस्पताल सतपुली में दो डॉक्टर सहित आठ पॉजिटिव
सतपुली। द्वारीखाल ब्लाक के हंस अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में डॉक्टर सहित आठ कर्मचारी पॉजिटिव पाये गए। डॉक्टर व कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि हंस अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में डॉक्टर सहित आठ कर्मचारियों के कुछ दिन पहले सैंपल लिए गए थे। पॉजिटिव मिलने पर इनको हंस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। हंस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव आने से आस-पास दहशत का माहौल बन गया है।