कोटद्वार-पौड़ी

मुकदमा दर्ज करने पर भड़की यूथ कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठा रहा है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जो कि पूर्ण रूप से गलत है। सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेसी हमेशा जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
सोमवार को यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विजय रावत ने कहा कि गत रविवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष समेत 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ लालकुंआ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आम जनता की आवाज उठाने पर प्रदेश सरकार द्वारा मुकदमें दर्ज करा दिये जा रहे है। जो बिल्कुल गलत है। अभी तक जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई कार्यकर्र्ताओं के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द फर्जी मुकदमें वापस न लेने पर कोटद्वार विधानसभा में उग्र आंदोलन किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण, महामंत्री नीरज बहुगुणा, नगर महामंत्री सूर्यमणि, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, रानू, आकाश नेगी, मून, आरिफ, रोहित, आकाश, अमन ध्यानी, सोनू आदि शामिल थे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन01: प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!