देश-विदेश

भारत सीमा पर बनीं दो पोस्ट नेपाल ने हटाई, तीन और बंद किए जाने की संभावना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

झूलाघाट । लिपुलेख-गर्बाधार मार्ग से चीन सीमा तक भारत की पहुंच होते ही तेवर दिखाने वाले नेपाल के मिजाज अब नर्म पड़ने लगे हैं। नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर नेपाल सशस्त्र बल की दो अस्थाई पोस्ट को शनिवार को अचानक हटा दिया गया। जवानों को मुख्यालय जाने के आदेश दे दिए गए हैं। अब सीमा पर महज तीन अस्थाई पोस्ट हैं। तीन अन्य पोस्टों के भी धीरे-धीरे बंद होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि काठमांडू से गृह मंत्रालय के निर्देश पर दोनों पोस्ट की गई हैं। वहीं इसके पीटे कारण अब सुदूर पश्चिम में अवैध आवाजाही कम होना बताया जा रहा है। वहीं चीन और नेपाल सीमा पर शांति बनी हुई है। भारत के सुरक्षा बल दोनों सीमाओं पर मुस्तैद हैं।
सीमावर्ती जिला पिथौरागढ़ से सटाकर नेपाल ने अपने क्षेत्र में हाल ही में छांगरु, दुमलिंग, जौलजीवी, लाली तथा बैतड़ी जिले में झूलाघाट और पंचेश्वर में बीओपी चौकी खोली थीं। इसी तरह दार्चुला जिले में उक्कू, बाकू, रतोड़ा और बैतड़ी जिले में बुरकिल, विनायक और बलारा में नेपाल सशस्त्र बल की पोस्ट बनाई थी। इसमें रतोड़ा पोस्ट तो दूसरे दिन ही बंद हो गई थी। बाकी पोस्ट में बल के दस से बारह जवान तैनात किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!